Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले की ओसियां पुलिस ने घर में सेंध लगाकर अलमारी में रखी बीस हजार की नकदी व चांदी के करीब 60 तोला वजनी जेवर चोरी करने के मामले में एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि ओसियां थानान्तर्गत गांव खेतासर निवासी अमलकराम पुत्र शिवजीराम मेघवाल ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि गत 20 मार्च को वह परिवार वालों के साथ पड़ौस में आयोजित हो रहे सामाजिक कार्यक्रम में गया था।

तब अज्ञात चोरों ने उसके मकान में सेंध लगाकर अलमारी में रखे 20 हजार रूपए व 60 तोला वजनी चांदी के कड़ले चुरा लिए। जिसके बाद ओसियां थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करते हुए उक्त मामले में खेतासर निवासी कालूराम पुत्र ओमाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड अवधि के समय ओसियां पुलिस ने नकबजन कालूराम की निशानदेही पर चोरी किए गए चांदी के कड़ले बरामद किए हैं।

You missed