Doordrishti News Logo

रेलवे की समपार फाटकों पर आमजनों से धैर्य और संयम बरतने की अपील

  • अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस पर हुए आयोजन
  • डीआरएम ने बासनी लेवल क्रॉसिंग पर लोगों से किया संवाद

जोधपुर, उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान आम लोगों को विभिन्न समपार फाटकों पर क्रॉसिंग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बासनी रेलवे स्टेशन के पास समपार फाटक संख्या 209 पर फाटक खुलने के इंतजार में खड़े आम लोगों से सीधा संवाद किया और उन्हें इंटरनेशनल लेवल क्रॉसिंग अवेयरनेस डे के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यदि सब लोग सतर्क हो जाएं तो दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि फाटक क्रास करते समय कान में इयरफोन होने से पीछे से आ रही ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं देती जिससे भी दुर्घटना हो जाती है।

रेलवे की समपार फाटकों पर आमजनों से धैर्य और संयम बरतने की अपील

उन्होंने कहा कि हालांकि आजकल हर जगह फाटक को समय पर बंद किया और खोला जाता है फिर भी लापरवाही से दुर्घटना हो जाती है इसे रोका जाना चाहिए। हम लोगों को सतर्क कर रहे हैं मगर लोगों को भी रेलवे समपार फाटकों पर धैर्य और संयम से काम लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सतर्कता से ही दुर्घटनाएं रोकी जा सकती हैं, सभी को सजग होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील कर ट्रेन के आवागमन के समय फाटक बंद कर दी जाती है मगर जल्दबाजी के चक्कर में फाटक पर तैनात रेलकर्मी पर फाटक खोलने के लिए दबाव बनाना गलत है और इस प्रवृत्ति को रोका जाना चाहिए। जिससे समपार फ़ाठकों पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

इस दौरान मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा विभिन्न रेल खंडों पर स्थित लेवल क्रासिंग के पार जाने-आने वाले नागरिकों/सड़क वाहन चालकों को सावधानियां बरतने के प्रति जागरूक किया किया गया। इस अवसर पर नगर निगम वार्ड संख्या 49 की पार्षद सावित्री गुर्जर,अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज गुप्ता,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (सेंट्रल)अंशुल सारस्वत,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त शिखर बी मारू, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) अनुराग मीणा,संरक्षा निरीक्षक एमडी चारण, पीएस भाटी, सत्यनारायण, बरकत अली कुरेशी, कमलेश मीणा, विजय राम गोयल सहित क्षेत्र के अनेक नागरिक मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed