Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले के फलोदी जेल से गत पांच अप्रैल को फरार हुए 16 बंदियों में से एक और बंदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह अब तक आठ बंदियों को फिर से गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष फरार बंदियों की तलाश जारी है। ग्रामीण एसपी अनिल कुमार ने बताया कि लोहावट थानान्तर्गत डाबलिया विशनावास निवासी सुखदेव विश्नोई को पकड़ा है। वह हत्या के मुख्य अभियुक्त के रूप में जेल में सजा काट रहा था।

Another prisoner absconding from Phalodi jail arrested

वह जेल से फरार होने के बाद भारेवाला जैसलमेर पहुंचा। वहां पर कुछ दिन रेत के टीलों में गुजारी लेकिन पुलिस द्वारा पीछे लगने से मुलजिम सुखदेव भयभीत होकर बीकानेर के बज्जु, फलोदी, मोहनगढ़ से नाचना होते हुए लाठी पहुंचा जहां से रेल द्वारा बिना टिकट के जोधपुर शहर पहुंचा वहां से अपने ममेरे भाई गुड़ा विश्नोइयान निवासी ओमप्रकाश के रहवासी ढाणी में पहुंचकर उनके खाली मकान में रहने लगा। यहां से उसे दस्तयाब किया गया।

मुलजिम अपनी विभिन्न जगहों पर अलग-अलग रूप बदल कर खेती के मुरब्बों के पास रहकर, पानी व चने की फसल के चने खाकर दिन गुजार रहा था। गत पांच अप्रैल को फलोदी जेल के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से 16 बंदी भाग निकले थे। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। बाद में पुलिस ने इनकी तलाशी के लिए सघन जांच अभियान शुरू किया। अब तक इन्हें भगाने वाले मास्टर माइंड सहित आठ बंदी पकड़े जा चुके हैं। शेष आठ की तलाश जारी है।

ये भी पढें :- हार्डकोर अपराधी राकेश मांजू से देशी पिस्टल व मैगजीन बरामद, साथी गिरफ्तार

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026