Doordrishti News Logo

ऑडी कार से हुई दुर्घटना में घायल एक और की मौत

  • परिजन ने पहले किया प्रदर्शन
  • पुलिस की समझाइश पर उठाया शव

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाना हलके में गत 14 अक्टूबर की रात को दनदनाती ऑडी कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। इस घटना में एक बुलेट सवार और एक ठेला चालक भी घायल हो गया था। बुलेट सवार युवक ने 12 दिन तक जीवन मृत्यु से संघर्ष करते आज सुबह एमडीएमएच में दम तोड़ दिया। उसकी मौत पर आज सुबह परिजन अस्पताल की मोर्चरी पर जमा हो गए और मुआवजा एवं आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अडऩे के साथ प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। तीन घंटे तक चले प्रदर्शन और विरोध के बीच पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत करवाया। बाद में शव परिजन को सौंप दिया गया। घटना में अब भी जांच जारी है।

उल्लेखनीय है कि इस ऑडी कार में एक पुलिस निरीक्षक का नाबालिग पुत्र भी सवार था। इस बात को लेकर शहर में दो दिन तक सुर्खिया बनी रही। थानाधिकारी लिखमाराम ने वक्त घटना के बाद आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ कार में सवार पुलिस निरीक्षक के पुत्र सहित दो अन्य का मेडिकल भी करवाया था। शराब पिए होने की पुष्टि नहीं हुई थी। कार को वक्त घटना ही जब्त कर लिया गया था।

दो घायलों देवनगर के राजीव गांधी कॉलोनी निवासी 25 साल के मोहम्मद फारूक पुत्र मोहम्मद सकील और एक ठेला चालक को भर्ती करवाया गया था। मगर मोहम्मद फारूक ने आज 12 दिन तक जीवन मृत्यु से संघर्ष करते हुए अस्पताल में दम तोड़ दिया। एसीपी प्रतापनगर नीरज शर्मा ने बताया कि परिजन का कुछ देर तक प्रदर्शन हुआ था। मगर पुलिस की समझाइश पर वे शांत हो गए। बाद में कार्रवाई कर शव परिजन को सौंप दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026