अन्नम्मा सुमोन को नर्सिंग में पीएचडी की उपाधि

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अन्नम्मा सुमोन को नर्सिंग में पीएचडी की उपाधि। राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय जोधपुर में वर्तमान फैकल्टी के रूप में कार्यरत अन्नम्मा सुमोन को गीतांजलि यूनिवर्सिटी, उदयपुर ने पीएचडी नर्सिंग की उपाधि प्रदान की है।

उन्होंने “गर्भवती महिलाओं के जीवन की गुणवत्ता और जन्म परिणामों पर चयनित बहु घटक नर्सिंग हस्तक्षेपों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने के लिए एक यादृच्छिक नियंत्रित परीक्षण” विषय पर शोध कार्य प्रोफेसर डॉक्टर योगेश्वर पुरी गोस्वामी के निर्देशन में पूर्ण किया।

सांस्कृतिक संध्या में झलकी राजस्थान की समृद्ध विरासत

अन्नम्मा सुमोन वर्तमान में राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय जोधपुर में कार्यरत है। उनकी इस उपलब्धि पर गुरुजनों,सहकर्मियों,मित्रों व परिवार जन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी। उनके कई रिसर्च पेपर भी प्रकाशित हो चुके हैं।

Related posts: