अनिल गहलोत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया
मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी का छात्र
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अनिल गहलोत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया। मौलाना आजाद विश्वविद्यालय के छात्र अनिल गहलोत ने उदयपुर में आयोजित तृतीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ऑन फ्रंटियर्स इन केमिकल रिसर्च एंड इनोवेशन (ICFCRI-2026) में अपने रिसर्च पेपर में प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
भारत पाक सीमा के समानांतर दौड़ेगी रेल
अनिल ने ग्रीन सिंथेसिस ऑफ नेनोपार्टिकल फ्रॉम अलोई बरबेंडिस पर रिसर्च पेपर प्रस्तुत किया था। उनके रिसर्च गाइड डॉ.मोहम्मद रईस ने बताया यह उपलब्धि अनिल की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सदस्यों ने अनिल और डॉ.रईस को बधाई दी।
