Doordrishti News Logo
  • विवेक विहार डंपिंग स्टेशन पर कचरा
  • कचरा खाने से गायों की मौत की आशंका
  • पशु पालक उतरे प्रदर्शन पर

जोधपुर, शहर के निकट विवेक विहार योजना सेक्टर 15 के पास में एक डंपिंग स्टेशन पर कचरायुक्त खाना खाने से कुछ गायों की रात में मौत हो गई। इस घटना से क्षुब्ध पशुपालक क्षेत्र में धरना देकर बैठने के साथ प्रदर्शन करने लगे।

गायों मौत डंपिंग स्टेशन

सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जानकारी जुटाई। देर रात तक पशुपालक और पुलिस में समझाइश का दौर बना रहा। बताया जाता है कि डंपिंग स्टेशन के कचरे को बाद में लोगों ने क्षुब्ध होकर आग लगा दी। इस पर फायर ब्रिगेड को भी बुलाना पड़ा।

गायों मौत डंपिंग स्टेशन

जानकारी के अनुसार शहर के निकट विवेक विहार कुड़ी क्षेत्र में गुरूवार की रात को पशुपालक धरना देकर प्रदर्शन करने लगे। क्षेत्रवासियों का आरोप था कि पास में बने डंपिंग स्टेशन पर कचरा युक्त खाना खाने से उनकी चार गायों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस बात को लेकर पशुपालक काफी कुपित नजर आए। लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कुड़ी पुलिस थानाधिाकारी अमित सिहाग वहां पहुंचे और समझाइश करने लगे।

लोगों का यह भी आरोप है कि डंपिंग स्टेशन गलत बना रखा है। गीला कचरा और प्लास्टिक की थैलियां लोगों द्वारा फेंक दी जाती है। जिससे उनके मूक पशुओं की जान चली जाती है। थानाधिकारी सिहाग देर रात तक लोगों से समझाइश कर मामला शांत करवाया।

>>> आजाद समाज पार्टी ने दिया धरना

दूरदृष्टिन्यूज व्हाट्सएप :- https://chat.whatsapp.com/BLySiCfL9pxHnKsZ0FGZpW

फेसबुक :- https://www.facebook.com/doordrishtinews/

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026