OPS व शिक्षकों के अवकाश को कम करने पर आक्रोश

  • जोधपुर में शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक
  • वेतन विसंगतियों पर गरमाई चर्चा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),OPS व शिक्षकों के अवकाश को कम करने पर आक्रोश। शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक किसान भवन पावटा जोधपुर में आयोजित की गई।

बैठक में प्रदेश संरक्षक मेहक राम विश्नोई,शिक्षाविद परसराम,प्रदेश अध्यक्ष भेराराम विश्नोई,प्रदेश मुख्य महामंत्री हरि किशन यादव,संघर्ष समिति संयोजक जोगेंद्र सिंह मोठसरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष कालूराम खटिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल मांजू सतपाल बिश्नोई सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकारिणी पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रदेश कार्यकारिणी में पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने,तृतीय श्रेणी शिक्षकों की वित्तीय विसंगतियां दूर करने तथा रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा विभाग में लंबे समय से रिक्त पदों के कारण विद्यालयों का संचालन प्रभावित हो रहा है,जिन्हें जल्द भरना अत्यंत आवश्यक है।

सेवारत कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाना चाहिए। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों में संसाधनों की कमी को दूर कर बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। सभी श्रेणी के शिक्षकों के स्थानान्तरण निति बनाया जाए। शिक्षकों की विभिन्न वर्गों की डीपीसी शीघ्र कराने तथा पांच साल पूर्व कर्मोन्नत स्कूलों में शिक्षको के पद आईएफएमएस पर सर्जित कराने की मांगों रखी गई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ 12 से 15 अप्रैल तक पश्चिमी राजस्थान के दौरे पर

शिक्षकों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां कम करने पर शिक्षक पदाधिकारियों ने आक्रोश व्यक्त किया तथा छुट्टीयां कम नहीं करने की मांग रखी गई। शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ न्याय करते हुए उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए,ताकि शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके अन्यथा शिक्षक संगठन को आंदोलन करना पड़ेगा।

इस अवसर पर जोधपुर जिला मंत्री नरपत सिंह चारण,रहमतुल्लाह, इलियास खान,भजन लाल गोदारा,सुनील विश्नोई, श्रवण गोदारा,प्रेमराज विश्नोई,निंबाराम सियाग,राजेश कुमार जोशी बालोतरा,इकबाल खान, हनुमानाराम बिश्नोई,ओमप्रकाश खिलेरी,सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।