Doordrishti News Logo

अज्ञात वाहन ने लिया बाइक सवारों को चपेट में,एक की मौत

जोधपुर(डीडीन्यूज),अज्ञात वाहन ने लिया बाइक सवारों को चपेट में,एक की मौत। शहर के निकट करवड़ स्थित रिंग रोड टोलनाका के पास में किसी वाहन चालक ने बाइक सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। जिसका एमडीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना मे करवड़ पुलिस जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें – नगर निमग डंपर ने ली मोपेड सवार वृद्ध की जान

करवड़ थाने के एएसआई सवाई सिंह ने बताया कि गवारियों की ढाणी माणकलाव निवासी शिवलाल पुत्र भंवराराम गवारिया ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई 28 वर्षीय बाबूराम और उसका परिचित माणकलाव निवासी श्रवण जाट बाइक लेकर रिंग रोड टोलनाका से निकल रहे थे। तब किसी वाहन चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया।

हादसे में उसके भाई बाबूराम की मौत हो गई। जबकि साथ वाला श्रवण जाट घायल हो गया। उसका एमडीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है। एएसआई सवाईसिंह ने बताया कि शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया गया है। अग्रिम जांच जारी है।

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026