Doordrishti News Logo

-बारिश से फिर बढ़ी समस्या

पहले से ही बस्तियां जलमग्न,अब फिर जमा हुआ पानी

जोधपुर,शहर में रविवार को देर शाम हुई भारी बारिश से एक बार फिर प्रशासन और लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। शहर में दूसरे सोमवार पर हुई तीन दिन की बारिश से कई बस्तियां जलमग्र हो गई थी। कई बस्तियों से पानी अभी उतरा भी नहीं कि रविवार को फिर से हुई बारिश से बस्तियों में पानी भर गया। प्रशासन और स्थानीय स्तर पर लोग अब पानी को निकालने के जतन में लगे हैं।

खरबूजा बावड़ी, न्यू रूपनगर व डर्बी कॉलोनी में आई तेज बारिश से आए पानी ने इन लोगों की चिंता बढ़ा दी है। यहां दूसरे सोमवार को हुई बारिश का पानी अब तक नही उतरा है। खरबूजा बावड़ी में पिछले 3-4 दिनों में जितना पानी निकला, शाम को हुई बारिश में उससे दोगुना पानी भर गया, जिसके कारण फिर से पानी नैनची बाग के घरों तक पहुंच गया। इधर,न्यू रूपनगर में भी बारिश के बाद फिर आए पानी ने लोगों की नींद उड़ा दी।

जलभराव से पीडि़त लोग रात को महामंदिर थाने पहुंचे और आरोप लगाया कि नट बस्ती के लोगों ने दीवार तोड़ दी, जिसके कारण तेजी से पानी कॉलोनी में भर गया। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र की डर्बी कॉलोनी के भी कमोबेश यही हालात है। जिला प्रशासन और नगर निगम मिलकर अब पानी की निकासी में लगे हैं। हालांकि रविवार को हुई बारिश से किसी प्रकार को कोई नुकसान या जनहानि नहीं हुई थी। हवा के साथ कई स्थानों पर पेड़ गिरने के साथ पौधे जरूर उखड़ गए थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026