Doordrishti News Logo

एक केस में हो रखा चालान, एक में लगी है एफआईआर

जोधपुर, शहर के निकट बोरानाडा स्थित एक होटल में ले जाकर शादीसुदा महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला पुलिस ने परिवाद पर दर्ज किया है। इस महिला द्वारा इसी युवक के खिलाफ यह तीसरा केस दर्ज कराया गया है। पूर्व में एक केस में चालान हो रखा है तो दूसरी में एफआर लग चुकी है। दोनों ही शादीसुदा है। घटना को लेकर अब बोरानाडा पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि एक महिला की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 4 जनवरी को उसका परिचित युवक उसे बोरानाडा स्थित एक होटल में लेकर गया जहां पर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार डीसीपी कार्यालय से मिले परिवाद पर यह केस दर्ज किया गया है। घटना को लेकर अब जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी व पीडि़ता दोनों ही शादीसुदा है। महिला ने इस युवक के खिलाफ प्रताप नगर थाने 2018 में इसी तरह का केस दर्ज करवाया था। 2020 में देवनगर थाने में दर्ज करवाया था। देवनगर थाने में एफआर लग चुकी है और प्रताप नगर केस में चालान हो रखा है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026