Doordrishti News Logo

अपहरण और पांच लाख फिरौती का आरोप

  • कोचिंग संस्थान चलाने वाले ने लगाया कुछ लोगों पर आरोप
  • महिला पार्टनर के साथ फोटो को लेकर आरोपियों ने धमकाया
  • रकम मांगी

जोधपुर,शहर के मानजी का हत्था क्षेत्र में कोचिंग संस्थान चलाने वाले एक व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट करने और पांच लाख की फिरौती मांगे का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला आपसी लेन देन का माना है। फिलहाल अग्रिम जांच की जा रही है। संस्थान संचालक और उसकी महिला पार्टनर के फोटो को लेकर फिरौती की मांग करने का आरोप लगाया गया है।

ये भी पढ़ें- आईसीआईसीआई बैंक कर्मियों पर कारोबारी के 24.90 लाख हड़पने का आरोप

महामंदिर पुलिस ने बताया कि मानजी का हत्था में कोचिंग संस्थान चलाने वाले एक शख्स ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह संस्थान अपनी एक महिला पार्टनर के साथ चलाता है। 30 मार्च को दोपहर में वह संस्थान से निकल कर अपनी गाड़ी में जाने वाला था तब एक एसयूवी में चार पांच लोग सवार होकर आए। दो युवक जिनमें एक धर्मेंद्र चौधरी और दूसरा सुनील नीचे उतरे और उसे जबरन गाड़ी डालकर अपने साथ पावटा बी रोड से सी रोड की तरफ लेकर गए। जहां बीच रास्ते मारपीट करते हुए आंगणवा लेकर गए। रास्ते में इन लोगों से उसके 25 हजार रुपए,सोने की अंगूठी लूट ली। बाद में उसका मोबाइल छीन लिया। मोबाइल पर महिला पार्टनर के साथ वाले फोटो को लेकर ब्लैकमेल करते हुए पांच लाख रुपयों की डिमाण्ड रखी।

ये भी पढ़ें- पान की दुकान पर गए युवक के पेट में चाकू घोंपा

रुपयों के लिए उसने अपनी महिला पार्टनर को फोन लगाया था तो उसने कहा कि सुबह पैसे डालूंगी। फिर बदमाशों ने कार में उसके पास रखे चैक बुक से चेक लेकर साइन करवाए। जहां से बावड़ी एक स्टांप की दुकान पर गाड़ी रोकी और जबरन स्टांप पर हस्ताक्षर करवाए। बीच रास्ते धर्मेंद्र के पास किसी जगदीश चौधरी का फोन आया था जिसे बताया कि उसका काम हो गया है। आरोपियों ने फोटो को लेकर धमकाते हुए सुबह तक इंतजाम करने को कहा। फिर भवाद फांटा के पास में छोड़ दिया। महामंदिर पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी लेन देन का है। फिलहाल इस बारे में जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026