होटल में महिला से छेड़छाड़ का आरोप,स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट

जोधपुर(डीडीन्यूज),होटल में महिला से छेड़छाड़ का आरोप,स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट। शहर के पावटा स्थित एक होटल में महिला से छेड़छाड़ की गई। महिला ने होटल स्टाफ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया और मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज से इस बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

जोधपुर: दूसरी जाति में शादी करने पर परिवार को समाज से बहिष्कृत की धमकी

उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि एक महिला की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह पावटा क्षेत्र में स्थित द अबर्र स्टे होटल में आई थी। जहां पर होटल स्टाफ द्वारा बदसलूकी करते हुए छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने प्रकरण में अब जांच आरंभ की है।