Doordrishti News Logo

बहुत रोचक है आल इंडिया रेडियो के नामकरण की कहानी

लेखक:- पार्थसारथी थपलियाल

आज 8 जून है। ऑल इंडिया रेडियो के इतिहास में आज के दिन का बड़ा महत्व है। आज ही के दिन 8 जून 1936 को भारत मे सरकारी प्रसारण व्यवस्था का नाम “ऑल इंडिया रेडियो” दिया गया। इस नाम की कहानी बहुत रोचक है।
भारत के प्रथम रेडियो नियंत्रक Lionel fielden ने लंदन से भारत आकर 30 अगस्त 1935 को अपना कार्यभार संभाला। उस समय भारत में प्रसारण व्यवस्था का नाम इंडियन स्टेट ब्राडकास्टिंग सर्विस था। 1 जनवरी 1936 से इस प्रसारण सेवा के दिल्ली केंद्र ने अपना प्रसारण शुरू किया।

Fielden ने अपनी आत्मकथा में लिखा- “मुझे Indian State Broadcasting Service (ISBS) नाम पसंद नही था। वजह ये थी कि इसमें विस्तार नही था। विशुद्ध सरकारी सा लगता था। मैं यह भी जानता था कि All India Radio को सहजता से स्वीकार नही किया जाएगा। मुझे इसके आद्याक्षर AIR अच्छे लगे। मैंने इसका मोनोग्राम बनाया जिसमें भारत के मानचित्र पर AIR अंकित किया।

मैं जानता था कि सचिवालय से यह बिंदु विरोध कर दिया जाएगा। मैंने वॉइस रॉय के एक समारोह में लार्ड लिंलिथगो से किनारे ले जाकर बात की। सर, मैं एक बड़ी उलझन में हूँ क्योंकि मुझे ISBS नाम भद्दा सा लग रहा है, आप सुझाएँ क्या होना चाहिए? मैंने कहा ब्राडकास्टिंग शब्द भारतीय लोग बहुत बुरे ढंग से कहते हैं।

मैंने कहा कि 1935 के कानून में Indian State शब्द भी है। उन्होंने कहा All India? मैंने कहा आगे क्या? ब्राडकास्टिंग….नही, कुछ सोचने के बाद बोले Radio. मैने सोचा मेरे मन की मुराद पूरी हो गई। वॉइस रॉय ने कहा मैंने एक नए नाम की खोज कर ली- All India Radio.”
यही नाम 1936 में आज ही के दिन रेडियो पर पहली बार बोला गया था। यह ऑल इंडिया रेडियो का नामकरण दिवस है। सभी रेडियो प्रसारकों को बधाई, जिन्होंने इस नाम को शिखर पर पहुंचाया।

ये भी पढ़े – पारस कंवर चम्पावत एनसीपी बाली महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026