Doordrishti News Logo

अक्षरधाम आई युवती लापता पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अक्षरधाम आई युवती लापता पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी। शहर के निकट भूरी बेरी स्थित अक्षरधाम में दर्शनार्थ आई एक युवती अपने घर नहीं पहुंची। दो दिन तक नहीं मिलने पर अब पिता ने उसकी गुमशुदगी सूरसागर थाने में दी है। दूसरी तरफ एक किशोरी आखलिया के पास से लापता हो गई। उसको एक युवक द्वारा भगाने की आशंका में नामजद रिपोर्ट हुई है।

सूरसागर पुलिस ने बताया कि जालेली चंपावतान डांगियावास निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री दो दिन पहले अक्षरधाम भूरी बेरी आई थी। मगर वह वापिस घर नहीं पहुंची। उसके रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश करवाई गई,मगर वह नहीं मिली। पिता ने अब गुमशुदगी की रिपोर्ट दी है। फिलहाल युवती का पता नहीं चला है।

घर में घुसकर जबरन कब्जे का प्रयास,सामान चोरी

दूसरी तरफ आखलिया चौराहा के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने प्रताप नगर सदर पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री 24 दिसम्बर को घर से दवाई लेने के लिए निकली थी। मगर वह वापिस घर नहीं लौटी। उसकी परिचितों और रिश्तेदारों के यहां भी तलाश करवाई गई। वह नहीं मिली। किशोरी के पिता ने रेहान नाम के युवक पर पुत्री को भगा ले जाने का अंदेशा जताया है।