मुख्यमंत्री ने किया हस्तशिल्प उत्सव का विधिवत उद्घाटन

  • 41 दिव्यांगजनों को स्कूटी का वितरण
  • दो एम्बुलेंस जनसेवा में समर्पित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मुख्यमंत्री ने किया हस्तशिल्प उत्सव का विधिवत उद्घाटन। शहर के रामलीला मैदान (रावण का चबूतरा) में आयोजित हो रहे 35वें पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026 का आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने मेले में लगी स्टॉल्स व ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित विशेष डोम का अवलोकन किया। इसके साथ ही 41 दिव्यांगजनों को स्कूटी का वितरण किया और दो एम्बुलेंस जनसेवा में समर्पित की।

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली और राज्य पशु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस दौरान उत्सव के मुख्य संयोजक महावीर चोपड़ा,लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा,प्रांत महामंत्री सुरेश कुमार विश्नोई आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों ने सेंट्रल पांडाल का निरीक्षण किया। सेंट्रल पांडाल में पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख उद्योगों,हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है,जिसके माध्यम से क्षेत्र की आर्थिक क्षमता और उद्यमिता को प्रदर्शित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मेले में लगे विभिन्न डोम का जायजा लिया, जिनमें ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित विशेष डोम प्रमुख आकर्षण है। इस डोम में भारतीय सेना के प्रमुख वेपन ब्रह्मोस और एस-400 की प्रतिकृति लगाई गई है,साथ ही आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी भी रखी गई है। इसके अलावा,राज्य सरकार की पंच गौरव पहल के तहत हर जिले के प्रमुख उत्पाद,खेल,कृषि उत्पाद,पर्यटन स्थल और वन उत्पाद को प्रदर्शित करने वाला विशेष डोम भी मुख्यमंत्री ने देखा।

अक्षरधाम आई युवती लापता पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी

आत्मनिर्भर भारत और युवा उद्यमिता पर फोकस
उत्सव में आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़ी लाइव मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स लगाई गई हैं, जहां मौके पर ही विभिन्न उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। युवाओं को सैन्य सेवाओं से जोडऩे के लिए बीएसएफ,आर्मी और एयरफोर्स की भर्ती प्रक्रियाओं और गतिविधियों की जानकारी देने के लिए विशेष काउंटर भी स्थापित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की। डीसीपी पश्चिम विनीत कुमार बंसल,एडीसीपी पश्चिम रोशन लाल मीणा और एसीपी छवि शर्मा ने सिक्योरिटी की बागडोर संभाल रखी थी।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026