Airport woman accuses colleague of molestation

एयरपोर्ट की महिला ने सहकर्मी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

  • पिछले साल का मामला
  • कंपनी ने एक्शन नहीं लिया तो अब दर्ज करवाया मामला

जोधपुर,एयरपोर्ट की महिला ने सहकर्मी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप। शहर में एयरपोर्ट पर काम करने वाली महिला स्टाफ ने सहकर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। मामला पिछले साल 2023 का है। इसकी शिकायत पहले महिला ने प्रबंधन से की,लेकिन जब इस पर कोई एक्शन नहीं हुआ तो अब एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें – मौन मनुष्य की सर्वप्रियता का अचूक साधन है-जिनेन्द्रमुनि

पुलिस के मुताबिक एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने शनिवार को मामला दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि उसकी कंपनी के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उसे गलत नीयत से छूने की कोशिश की साथ ही उसके कपड़ों को लेकर गंदे कमेंट किए थे। महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ वर्ष 2023 में हुई थी। इसके बाद उसने इसकी शिकायत कम्पनी के अधिकारियों को थी।

उस समय से इस मामले में विभागीय जांच चल रही थी। इसके बाद शनिवार को पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट को पुराने कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।