कल से बदलेगा एयर ट्रैफिक, मुंबई-जोधपुर-दिल्ली के बीच नई उड़ान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कल से बदलेगा एयर ट्रैफिक,मुंबई- जोधपुर- दिल्ली के बीच नई उड़ान।नए एयरपोर्ट टर्मिनल के शुरू होने के बाद जोधपुर की हवाई कनेक्टिविटी लगातार विस्तार ले रही है। अब शहर को एक और नई उड़ान मिलने जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह उड़ान 1 सितंबर से मुंबई-जोधपुर- दिल्ली के बीच संचालित होगी। इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

हालांकि,इसी तारीख से एयर इंडिया की दिल्ली और मुंबई के लिए अलग- अलग संचालित होने वाली दो उड़ानों की बुकिंग बंद होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में नई उड़ान शुरू होने के साथ दो मौजूदा उड़ानों के बंद होने की आशंका भी बनी हुई है। नई उड़ान मुंबई से सुबह 11.05 बजे रवाना होकर दोपहर 12.55 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यहां से दोपहर 1.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होकर 2.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

वापसी में फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 3.45 बजे रवाना होकर शाम 5.05 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इसके बाद शाम 5.35 बजे जोधपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी और शाम 7.20 बजे मुंबई पहुंचेगी। इस तरह जोधपुर के रास्ते मुंबई से दिल्ली का सफर करीब चार घंटे और दिल्ली से मुंबई का सफर करीब साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा।

राजस्थान हाईकोर्ट के रोस्टर में फिर बदलाव

समर सीजन में 7 शहरों से जुड़ा जोधपुर समर सीजन में जोधपुर एयरपोर्ट से दिल्ली,मुंबई, बेंगलुरु,अहमदाबाद,पुणे, हैदराबाद और ग्रेटर नोएडा सहित सात शहरों के लिए कुल 10 फ्लाइटों का संचालन हो रहा है। नई उड़ान शुरू होने से यात्रियों को मुंबई और दिल्ली के बीच सफर के लिए एक और विकल्प मिलेगा। दिल्ली से जोधपुर की हवाई यात्रा करीब सवा घंटे,जबकि मुंबई से जोधपुर का सफर करीब एक घंटा 50 मिनट का है।

विंटर सीजन में 4 नए शहरों से जुड़ने की तैयारी
विंटर सीजन में जोधपुर की हवाई कनेक्टिविटी और बढऩे की उम्मीद है। एयरपोर्ट प्रशासन ने एयरलाइंस कंपनियों को पत्र भेजकर कोलकाता,चेन्नई, देहरादून और गोवा के लिए नई उड़ानें शुरू करने का आग्रह किया है। इसके अलावा आकाशा और स्पाइसजेट से भी जोधपुर के लिए उड़ानें शुरू करने की मांग की गई है। एयर पोर्ट प्रशासन ने एयरफोर्स से एयरपोर्ट के संचालन का समय सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक करने का आग्रह भी किया है। पिछले विंटर सीजन में जोधपुर की नौ शहरों से हवाई कनेक्टिविटी थी और कुल 11 फ्लाइटों का संचालन हो रहा था।

पर्यटन और कारोबार को मिलेगा फायदा
जोधपुर अपनी ऐतिहासिक विरासत,किलों और पर्यटन स्थलों के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। ऐसे में दिल्ली और मुंबई से सीधा हवाई संपर्क मजबूत होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही व्यापार,उद्योग और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए भी आवागमन आसान होगा। नए हवाई अड्डा टर्मिनल के बाद उड़ानों का विस्तार शहर की बढ़ती हवाई जरूरतों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related posts:

ट्रैक्टर और इको गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

September 16, 2026

स्थानीय लोगों की सूचनाओं से तस्करी पर प्रहार:पुलिस महानिदेशक

September 16, 2026

रंगाई छपाई का दूषित पानी सीवर लाइन से जोजरी में छोड़ा चार लोगों पर केस दर्ज

September 16, 2026

निजी अस्पताल के पास से बोलेरो में रखा लेपटॉप बैग और क्रेडिट कार्ड चोरी

September 16, 2026

किला रोड गणेश मंदिर के पास देर रात मारपीट

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 क्षेत्र में 16 को सार्वजनिक अवकाश

September 16, 2026

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026