संदिग्ध हालात में बीमार महिला की अस्पताल में मौत
पीहर पक्ष ने लगाया जहर दिए जाने का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),संदिग्ध हालात में बीमार महिला की अस्पताल में मौत। शहर में पावटा सी रोड रहने वाली एक महिला को दो दिन पहले संदिग्ध हालात में मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर जहर दिए जाने की आशंका में महिला थाना पूर्व में मामला दर्ज कराया है।
मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है। महिला थाना पूर्व पुलिस ने बताया कि पाली जिले के रोहट थानान्तर्गत धरमधारी निवासी इंद्रजीत सिंह पुत्र अमरसिंह राजपुरोहित की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि घर की बच्ची खुशबू की शादी यहां जोधपुर में पावटा सी रोड पर रहने वाले हर्षित राजपुरोहित के साथ की गई थी। दो दिन पहले खुशबू के संदिग्ध हालात में एमडीएम अस्पताल मेें भर्ती कराने की जानकारी हुई। इस पर परिजन पाली से जोधपुर पहुंचे।
खेत में काश्तकारी कर रहे कृषक से मारपीट,चोटिल हुआ
पुलिस की अनुसार खुशबू की मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। उसके पीहर पक्ष का आरोप है कि उसे जहर देकर मारा गया है। मामले में जांच एसीपी पूर्व प्रतीक सिंह की तरफ से की जा रही है। मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु के कारण का पता लग पाएगा। उसे जहर दिया गया या उसने खुद विषाक्त पदार्थ खाकर जान दी इस बारे में जांच के बाद ही पता लग पाएगा। जांच एसीपी पूर्व प्रतीक सिंह की तरफ से की जा रही है। शादी को कुछ समय ही हुआ था।
