एआई डराने वाली नहीं बल्कि अवसर प्रदान करने वाली तकनीक- गहलोत
- पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026
- आर्टिफिशियल इंटिलिजैन्सी इन एमएसएमई विषय पर हुआ सेमीनार
- रविवार को सुनील सिंघी देंगे आत्मनिर्भर भारत विषय पर व्याख्यान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एआई डराने वाली नहीं बल्कि अवसर प्रदान करने वाली तकनीक- गहलोत।पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026 के तहत शनिवार को लघु उद्योग भारती आईटी इकाई की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन एमएसएमई विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया,जिसमें विषय विशेषज्ञों ने संबंधित विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया कहा कि एआई से डरने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि यह अवसर प्रदान करने वाली तकनीक है।
लघु उद्योग भारती एवं सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (STARS) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सेमीनार में विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपति,एमएसएमई उद्यमी, स्टार्टअप संस्थापक,शिक्षाविद तथा विभिन्न कॉलेजों और संकायों के छात्रों ने भाग लिया।
STARS के अध्यक्ष डॉ.दीपक सिंह गहलोत ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज के समय की महती आवश्यकता है और यह अवसर प्रदान करने वाली तकनीक है। उन्होंने युवाओं और व्यवसायियों से एआई को सीखने और अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (DoIT), निदेशक एमआर.पुरोहित ने एआई के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समिट में प्रस्तुत किए गए व्यावहारिक उदाहरण और उपयोग आने वाले समय में दूरगामी प्रभाव डालेंगे और राजस्थान को डिजिटल रूप से मजबूत बनाएंगे।
लघु उद्योग भारती के प्रांत अध्यक्ष बालकिशन परिहार ने कहा कि आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस आज दैनिक जीवन और व्यवसाय दोनों में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने छोटे एवं मध्यम उद्योगों से तकनीक को अपनाने की बात कही साथ ही STARS एवं एलयूबी के इस सफल आयोजन के लिए आभार जताया।
रतन कंवर पारख की देह मेडिकल कॉलेज को समर्पित
पैनल चर्चा में युवाओं को दी महत्वपूर्ण जानकारियां
एलयूबी प्रांत उपाध्यक्ष हरीश लोहिया ने बताया कि एआई आपका सबसे बड़ा खतरा या आपका करियर पार्टनर? विषय पर आयोजित पैनल चर्चा विशेष रूप से छात्रों के लिए प्रेरणादायक रही। पैनल डिस्केशन में पुनीत राव के साथ लन्दन के आए सुधीर जोशी और दुबई से आए नंदी मेहता ने युवाओं को टिप्स दिए,जिसमें आईआईटी जोधपुर,जीआईईटी एवं उद्योग जगत के विशेषज्ञ शामिल रहे। सेल्स एंड मार्केटिंग सेशन संयोजक पंकज बुधवानी ने सेल्स और मार्केटिंग में एआई के उपयोग, स्टार्टअप्स के लिए सरकारी पहल और एमएसएमई के लिए एआई समाधान जैसे विषय पर जानकारी दी।
राजस्थान सरकार के स्टार्टअप्स की दी जानकारी
आई स्टार्ट राजस्थान से जुड़े रौनक सिंघवी ने राजस्थान सरकार द्वारा स्टार्टअप्स के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। आई स्टार्ट स्टेट ग्रांट से पुरस्कृत तीन स्टार्टअप संस्थापक राघव शर्मा (Skillonation),निखिल गहलोत (Idea Forge Innovations) एवं अश्वनी शर्मा (Earthloom) ने अपनी सफल उद्यम यात्रा एवं राज्य सरकार ने मिलने वाले सहयोग को सभी के साथ साझा किया।
सेमिनार में STARS सचिव मयंक गुप्ता,उपाध्यक्ष राजेश नरुला, उपाध्यक्ष पुनीत राव एवं कोषाध्यक्ष योगेश माथुर ने महती भूमिका निभाई। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा,मेला मुख्य संयोजक महावीर चोपड़ा,एलयूबी प्रांत महामंत्री सुरेश विश्नोई,प्रांत उपाध्यक्ष पंकज भंडारी,STARS के आनंद शर्मा,कुशाग्र भाटिया,पंकज बुधवानी,पल्लव महेश्वरी,संजय जांगिड़,सचिन खत्री एवं दीपक शर्मा मौजूद थे।
रविवार को आत्मनिर्भर भारत विषय पर होगा व्याख्यान
रविवार को राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंह की ओर से आत्मनिर्भर भारत पर उद्बोधन दिया जाएगा।
