मेहंदी से किया हथेलियों पर भारतीय सेना के अदम्य शौर्य का चित्रण

  • पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026
  • रविवार को होगी चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मेहंदी से किया हथेलियों पर भारतीय सेना के अदम्य शौर्य का चित्रण। पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में शनिवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लघु उद्योग भारती की महिला इकाई की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस बार यह मेला ऑपरेशन सिंदूर की विशेष थीम पर आयोजित किया जा रहा है और इसकी झलक मेहंदी प्रतियोगिता में भी देखने को मिली। मेला सह संयोजक मीनू दुग्गड ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं ने भारतीय सेना के अदम्य शौर्य,साहस और बलिदान को मेहंदी कला के माध्यम से हथेलियों पर उकेरा।

प्रतिभागियों ने न केवल सैनिकों के प्रतीक चिन्ह एवं हथियारों को दर्शाया,बल्कि देशभक्ति से ओतप्रोत संदेश और सृजनात्मक आकृतियां भी हथेलियों पर उकेरा। प्रतिभागियों ने पारंपरिक मेहंदी डिजाइनों के साथ आधुनिक विषयवस्तु को जोड़ते हुए अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में रेनू भदरार एवं अर्चना त्रिपाठी ने निर्णायक के रूप में भूमिका निभाई।

एआई डराने वाली नहीं बल्कि अवसर प्रदान करने वाली तकनीक- गहलोत

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. राजश्री बहरा ने महिलाओं की कला और देशभक्ति भावना की सराहना की। विशिष्ट अतिथि लेखिका चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल पारंपरिक हस्तशिल्प को बढ़ावा देते हैं,बल्कि महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच भी प्रदान करते हैं। इस अवसर पर सह संयोजक कंचन लोहिया,सह समन्वयक शिल्पा अग्रवाल,सह सचिव निधिसिंह,कार्यकारिणी सदस्य मीनाक्षी हर्ष,रिनू जैन,स्वाति माथुर,चंदा मितल,रिचा डागा मौजूद थीं। रविवार को चित्रकला प्रतियोगिता होगी।

मेहंदी प्रतियोगिता का परिणाम 
मेहदी प्रतियोगिता समन्वयक ज्योति प्रजापति ने बताया कि ऑपरेशन सिन्दुर थीम मेहंदी में जनता पंवार प्रथम,प्रेरणा शर्मा द्वितीय और डिम्पल महेश्वरी तृतीय स्थान पर रही। दीपा प्रजापत,मनीषा राठौड को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। डिजाइनर मेहंदी में राशु महेश्वरी प्रथम,टीना खींची द्वितीय और ज्योति लखारा तृतीय स्थान पर रही। रेणु कुमावत और रिया गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026