Doordrishti News Logo

फिर झूठे वादे कर कांग्रेस सत्ता में बने रहने के लिऐ जनता को दे रही धोखा- रहाटकर

  • महिलाओं को मोबाईल देना साढे चार साल में कांग्रेस को याद क्यों नहीं आया
  • भाजपा कमल सूत्र बांधकर प्रदेश की महिलाओं की करेगी रक्षा
  • तीन दिन चलेगा अभियान

जोधपुर,भाजपा महिला मोर्चा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रक्षा भण्डारी के नेतृत्व में भाजपा महिला संभाग स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन रविवार को माहेश्वरी भवन रातानाडा में कमल रक्षा सूत्र बांध कर शुभारम्भ किया गया। सम्मेलन की मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सहप्रभारी विजया राहटकर,केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,रक्षा भण्डारी, विधायक सूर्यकान्ता व्यास,विधायक शोभा चौहान, सोनिया रामचंदानी, प्रदेश महामंत्री इन्द्रा राजपुरोहित, महापौर वनिता सेठ,कमलेश गोयल, सुमित्रा जैन,ज्योति जाणी,लक्ष्मी बारूपाल,रसाल कंवर मंचासीन थे। मुख्य वक्ता विजया राहटकर ने राज्य की कांग्रेस सरकार को कोसते हुए कहा कि आज राजस्थान के गहलोत सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। रोज़ाना बलात्कार हो रहे हैं,छोटी बच्चीयों के साथ 1400 गैंगरेप हुए, 4000 नाबालिक बच्चीयों के साथ बलात्कार होना,अत्याचार होना यह इस साढ़े चार साल की महिला विरोधी गहलोत सरकार की उपलब्धियां हैं। उनके मंत्री कहते हैं कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है।मंत्रियों पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है,मंत्री सरकार में शान के साथ काम कर रहे हैं। भीलवाडा में भट्टी हत्याकांड,जयपुर शिक्षक को जिंदा जलाया गया, बाडमेर,अलवर,दौसा,सवाई माधोपुर में जघन्य कांड हुए व डुंगरपुर में सात बेटीयों के साथ टीचर ने जो दुर्व्यवहार किया,सरकार हाथ पर हाथ रख कर बैठी है।

इसे भी पढ़िए- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 4 को रामदेवरा से करेंगे परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ

राहटकर ने कहा कि प्रियंका गांधी कहती हैं कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, मैं प्रियंका गांधी से कहना चाहती हूं कि आप राजस्थान की लड़कीयों के लिए क्यों नहीं लड़ रही हो? चुनाव जीतने के लिए झूठे वादे कर रहे हो। महिलाओं को मोबाईल देना साढे चार साल में आपको याद क्यों नहीं आया? राहटकर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को सक्षक्त बनाने के लिए जनधन खाते खुलवाए। आज जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ हो गई है,इसे बैंकिंग सेक्टर में एक क्रान्ति के तौर पर देखा जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनावों में प्रचण्ड बहुमत के साथ प्रदेश में पुनः डबल इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने बहनों को कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड फैंकने का संकल्प दिलाया।

केन्द्र की मोदी सरकार ने महिलाओं का मान बढ़ाया
महिलाओं का जीवन बहुत सरल हुआ जिसमें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 9.6 करोड़ महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन दिए,11.72 करोड़ शौचालय का निर्माण किया, स्टेंडअप इण्डिया के लाभार्थियों में 81 प्रतिशत महिलाएं हैं,प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत 27.6 करोड़ महिला लाभार्थियों को ऋण मिला, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 3.03 करोड़ महिलाओं को सहायता दी।

महिलाओं की रक्षा को लेकर तीन दिवसीय रक्षा सूत्र अभियान चलायेगी भाजपा
रक्षा सूत्र बांध कर महिला की रक्षा के लिए भाजपा महिला कार्यकर्ता फल, सब्जी,व्यापारी,नौजवान,पुलिस, आमजन को राखी बांध कर तीन दिवसीय रक्षासूत्र अभियान चलाएगी। सरकार के खिलाफ आंदोलन कर थाली नांद भी किया जाएगा। आज प्रदेश में आधी आबादी महिलाओं की है,हम राजस्थान की भ्रष्ट सरकार को हटाने में महिलाएं अपनी सहभागीता निभाएंगी।

यह भी पढ़ें- सैनिक स्कूल झुंझुनूं आना मेरे लिए यादगार अनुभव-उपराष्ट्रपति

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मात्र सत्ता हस्तांतरण का चुनाव नहीं,बल्कि प्रदेश के खोए गौरव को लौटाने का चुनाव है। महिलाओं के आत्मसम्मान को लौटाने का चुनाव है।

हर तरह से पिछड़ गया प्रदेश
शेखावत ने कहा कि जब राज्य में वसुंधरा राजे की सरकार थी। प्रदेश हर योजना में अव्वल था लेकिन पिछले चुनाव में हमसे चूक हुई। हम अपने काम को नीचे तक नहीं पहुंचा पाए और सरकार से बाहर हो गए, लेकिन आज जनता खून के आंसू बहा रही है। सरकार बदलने को जनता तैयार है।

नारी शक्ति के अपमान का बदला लेना है
शेखावत ने कहा कि राजस्थान में महिलाओं की स्थिति खराब हैं। जिस राजस्थान की पहचान त्याग,तपस्या और स्वाभिक्ति से होती थी। आज उस प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। राजस्थान देश भर में रेप केपिटल बन गया। अब हमें संकल्प करना है कि बेटियों की दरिंदगी का हिसाब लेंगे। कुशासन की सरकार को हटाएंगे।नारी शक्ति के अपमान का बदला लेने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता हस्तांतरण का चुनाव नहीं है। यह राजस्थान के सम्मान को लौटाने का चुनाव है। यह जयजय राजस्थान करने के संकल्प का चुनाव है।

मानव श्रृंखला बना कर किया विरोध
राजस्थान में बढ़ते महिला अत्याचार को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने महिला सुरक्षा के लिए महेश्वरी भवन से खास बाग चौराहे तक मानव श्रृंखला बनाई। सम्मेलन में जोधपुर संभाग से जोधपुर शहर,देहात उत्तर,दक्षिण,पाली,सिरोही, जालोर,बाडमेर, जैसलमेर,बालोतरा के भाजपा के महिला सांसद, सरपंच,जन प्रतिनिधि, पूर्व प्रतिनिधि,महिला मोर्चा जिला टीम, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, छात्रा नेता,सोशल मीडिया इन्फल्यून्सर,एनजीओ,युवती, खिलाडी,प्रबुद्ध महिला,महिला नव मतदाता उपस्थित थी। ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ संगीता सोलंकी, पूर्व जिला प्रमुख अमिता चौधरी,संभाग महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश गोयल,अंशु वशिष्ट,राधा,मंजु सोलंकी, समता, मनोहर कंवर,गंवरा देवी,अनुश्री पुणिया तथा विजयलक्ष्मी, कविता कृष्णमूर्ति,मीना सांख्ला,संजू व्यास, संगीता बोहरा,अंजु जोशी,उषा सोतवाल,कान्ता राठी,सीमा माथुर, गीता भाटी,अलका थामेत,मधुमती बोडा,मिनाश्री कोठारी,सविता गुर्जर, पूजा राठी,भंवर कंवर सहित अनेक महिला कार्यकर्ता मौजूद थी।संचालन सोनिया रामचंदानी ने किया,धन्यवाद इन्द्रा राजपुरोहित ने ज्ञापित किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025