Doordrishti News Logo

बीस महिने बाद मुख्यमंत्री गहलोत का जोधपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत

  • एयरपोर्ट पर मालाओं से लाद दिया
  • दोपहर को सर्किट हाऊस में की जनसुनवाई
  • मृतक के आश्रित को दो लाख की तत्काल सहायता

जोधपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को तकरीबन बीस महिने बाद अपने गृह जिले जोधपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत कर फूल मालाओं से लाद दिया। मुख्यमंत्री के जोधपुर आने की सूचना पर रात को ही प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया था। आज सुबह उनके निकलने वाले रास्तों को सील बंद कर दिया गया। जगह-जगह पर पुलिस को लगाया गया।

बीस महिने बाद मुख्यमंत्री गहलोत का जोधपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत

मुख्यमंत्री के आगमन के साथ ही शहर में आज एम्स अस्पताल रोड पर दुर्घटना की जानकारी हुई। इस पर वे पहले एम्स अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मृतक के आश्रित को दो लाख, गंभीर रूप से घायलों को एक एक लाख और अन्य घायलों को 50-50 हजार की तत्काल राशि दिलाने की घोषणा की। इसके साथ ही वे मृतक व घायलों के परिजन से भी बातचीत की। यहां से निकलने के बाद वे सर्किट हाऊस पहुंचे और जनसुनवाई में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कई लोगों की परिवेदनाओं का सुना और उचित निराकरण का आश्वासन भी दिया। अपरान्ह बाद वे प्रशासन गांवों के संग कार्यक्रम शिविरों का अवलोकन के लिए जाएंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews