हाईकोर्ट आदेश के बाद विवादग्रस्त मकान बंद,चोरों ने किया सैंध लगाने का प्रयास

जोधपुर,हाईकोर्ट आदेश के बाद विवादग्रस्त मकान बंद,चोरों ने किया सैंध लगाने का प्रयास। शहर के रातानाडा स्थित पीडब्लयूडी कॉलोनी में विवादग्रस्त एक मकान में चोरी का प्रयास किया गया। मकान हाईकोर्ट के आदेश के बाद सील बंद किया गया था। अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट के ताले तोड़ कर चोरी का प्रयास किया। सामान सही सलामत मिला। इस बारे में रातानाडा थाने के एसआई भंवरसिंह की तरफ से दी रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में सैंध, नकबजन प्लास्टिक कट्टे में भर ले गया परचूनी सामान

पुलिस के अनुसार रातानाडा पीडब्ल्यूडी कॉलोनी 41 ए-15 बी वाला मकान 3 मई 24 को हाईकोर्ट के आदेशानुसार सील बंद किया गया था। मकान विवादग्रस्त है। दो दिन पहले पुलिस गश्त में सूचना मिली कि मकान के ताले टूटे पड़े हैं। इस पर एसआई भंवरसिंह आदि वहां पहुंचे। मकान में चोरी का प्रयास किया गया।