Doordrishti News Logo

भोपालगढ़,नवगठित नगर पालिका के गठन के बाद भोपालगढ़ में विभिन्न समस्याओं एंव कार्य योजना के बारे में उपखंड अधिकारी जवाहर चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका भोपालगढ़ की विभिन्न समस्याओं एंव विकास कार्य के बारे में चर्चा की गई। विभाग द्वारा जारी निर्देशनुसार कार्य करने की समीक्षा की गई। नगर पालिका अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा ने नगर पालिका के सम्बंधित कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

>>> कायलाना में युवक डूबा: पिता ने लगाया चार दोस्तों पर हत्या का आरोप