करंट से मौत के बाद परिजनों का हंगामा,रास्ता रोका
आर्थिक मुआवजे की सहमति के बाद हुआ शव का पोस्टमार्टम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),करंट से मौत के बाद परिजनों का हंगामा,रास्ता रोका। शहर के सूरसागर बाइपास रोड स्थित 33/11 केवी जीएसएस पर कार्यरत एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक जीएसएस पर ऑपरेटर लगा हुआ था। इधर परिजन का आरोप है कि उसकी मौत लापरवाही से हुई है। परिजन की तरफ से उचित मुआवजा और अन्य मांगों को लेकर एमजीएच मोर्चरी के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया।
सूरसागर थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि ऊंटों की घाटी सूरसागर निवासी 28 वर्षीय उम्मेद सिंह चारण यहां सूरसागर बाइपास पर 33/11 केवी जीएसएस पर कार्यरत था। वह यहां पर ऑपरेटिंग पर लगा हुआ था। रात साढ़े 11 बजे उसे करंट लग गया था और उसकी मौत हो गई। उसे करंट कैसे लगा इस बारे में अग्रिम जांच की जा रही है। इधर मृतक के परिजन व राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता एमजीएच मोर्चरी पर एकत्र हो गए और फिर कार्रवाई और उचित मुआवजें की मांग करते हुए रास्ता जाम कर दिया।
मामूली विवाद के बाद परिवार से मारपीट
मोर्चरी के बाहर पुलिस का जाब्ता लगाया गया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने समझाइश की। वार्ता के बाद मृतक के परिजनों को 15 लाख रुपये के आर्थिक मुआवजे पर सहमति बनी,जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। प्रशासन ने मामले की जांच और सुरक्षा उपायों की समीक्षा का भरोसा दिलाया।
