Doordrishti News Logo

फर्जी तरीके से प्लॉट को बेच कर 20 लाख की धोखाधड़ी,दंपती गिरफ्तार

जोधपुर, जिला पूर्व की स्पेशल क्राइम टीम और मंडोर पुलिस ने मिलकर प्लॉट धोखाधड़ी के केस में फरार चल रहे एक दंपती को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने एक व्यक्ति को प्लॉट का फर्जी तरीके से बेचान कर 20 लाख की धोखाधड़ी की थी। पुलिस अब दंपती से गहन पूछताछ कर रहा है।

मंडोर थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि नयापुरा मंडोर निवासी प्रभुसिंह पुत्र केसरसिंह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया था। इसके अनुसार उसको राजाराम नगर रामद्वारा के पास भदवासिया के रहने वाले नंदकिशोर राजपुरोहित और उसकी पत्नी सुलोचना ने मिलकर एक प्लॉट बेचकर 20 लाख रूपए लिए थे। मगर बाद में पता लगा कि प्लॉट पर पहले से ही बैंक लोन चला आ रहा है। फर्जी तरीके से प्लॉट बेचा गया और रकम को हजम कर भूमिगत हो गए।

थानाधिकारी मनीष देव के अनुसार आरोपियों की तलाश में डीएसटी प्रभारी एसआई दिनेश डांगी और मंडोर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दंपती को गिरफ्तार कर लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews