Doordrishti News Logo

पत्नी से कहासुनी के बाद लोहे की एंगल से हत्या,बेटी पर भी किया वार

एम्स में कराया मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पत्नी से कहासुनी के बाद लोहे की एंगल से हत्या,बेटी पर भी किया वार। शहर के निकट विवेक विहार स्थित बालाजी नगर में गुरुवार तडक़े पति ने अपनी पत्नी की लोहे की एंगल से वार कर हत्या कर डाली। बीच बचाव में आई बेटी पर भी वार किए। वह बुरी तरह घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव का आज दोपहर में एम्स चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। सूचना के बाद पुलिस के आलाधिकारी वहां पहुंचे। एफएसएल और एमओबी को भी मौके पर बुलाया गया और साक्ष्य जुटाए गए।

नहीं सुलझी कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा के मौत की गुत्थी

पुलिस उपायुक्त पश्चिम विनीत कुमार बंसल ने बताया कि विवेक विहार में बालाजी नगर है। यहां पर रहने वाले बीरबलराम विश्रोई द्वारा अपनी पत्नी 35 वर्षीय गुड्डी की हत्या की जानकारी मिली थी। इस पर वे खुद मौके पर पहुंचे। विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव आदि भी मौके पर आए। एफएसएल टीम और एमओबी को भी बुलाया गया। डीसीपी वेस्ट बंसल ने बताया कि बीरबलराम ने गुरूवार की तडक़े तकरीबन 3.30- 4 बजे के आस पास अपनी पत्नी गुड्डी की हत्या की है। इसमें उसकी 15 साल की बेटी भी घायल हुई है। जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। उसके पर्चा बयान पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

इधर सूचना के साथ पहुंचे अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। प्रथम दृष्टया मामला आपसी कहासुनी के बाद हत्या करना पता लगा है। आरोपी की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं बताई गई है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026