Doordrishti News Logo

पति से अनबन के बाद लिव इन में रहने वाली महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप

  • आरोपी ने दिया शादी का झांसा
  • पांच लाख ऐंठे

जोधपुर(डीडीन्यूज),पति से अनबन के बाद लिव इन में रहने वाली महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप। जिला पश्चिम में एक महिला पति से अनबन के बाद किसी अन्य के साथ लिव इन में रहने लगी। साथ वाले व्यक्ति ने शादी का झांसा दिया और उसका यौन शोषण करने लगा। अब मुकर गया। पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली और केस दर्ज करवाया। मामले में अब अनुसंधान आरंभ किया गया है।

इसे भी पढ़ें – डीआरएम ने 29 रेल कर्मियों को किया पुरस्कृत

पुलिस को दी रिपोर्ट में महिला ने बताया कि पति से अनबन के चलते उसने पति का घर छोड़ दिया और अकेली ही रहने लगी। गुजर बसर के लिए वह खाना बनाने का काम करने लगी थी। तब व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई और उसने खुद को भी अकेला बताकर उसके घर पर रहने लगा। बाद में दोनों लिव इन में रहने लगे और दंपत्ति की तरह व्यवहार करने लगे।

आरोपी चार साल तक उसका यौन शोषण करता रहा और शादी का झांसा भी दिया। उसके साथ घर बसने की उम्मीद से आरोपी की आर्थिक जरूरतें भी पूरी की गई। आरोपी ने उसको झांसा देकर उसके पास उसकी कमाई के रखे करीब पांच लाख रुपए भी घर बसाने का झांसा देकर वसूल कर लिए। अंतत: शादी से इंकार कर दिया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अब जांच आरंभ की है।

हर न्यूज़ का नोटिफिकेशन पाने के लिए वेबपेज के नीचे Bell🔔 के निशान पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026