Doordrishti News Logo

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज। एम्स अस्पताल में पार्किंग के नाम पर ज्यादा वसूली के किए जाने का विरोध जताए जाने पर एक अधिवक्ता के साथ मारपीट की गई। अधिवक्ता की तरफ से बासनी थाने में रिपोर्ट दी गई है।

सरदार की ढाणी भणियाणा जैसलमेर निवासी शंभूसिंह पुत्र सवाई सिंह ने मामला दर्ज कराया। इसमें बताया कि 26 मार्च की सुबह अपने ससुर पपू सिंह नरुका के साथ अस्पताल उनके कैंसर का इलाज करवाने रेडियो थैरेपी के लिए आया था। गाडी को एम्स अस्पताल गेट नम्बर 4 पर पार्किंग की। ससुर के चैकअप के बाद लैब मे जाने के लिए वापस गाड़ी को पार्क से निकालने के लिए गया तथा अपना समय 12-25 बजे पर कुल समयावधि 3 घण्टे 55 मिनट के हिसाब से नियमानुसार 40 रुपए का भुगतान किया था। अपनी गाडी को गेट से बाहर निकालना चाहा तब उन्होंने 100 रुपए की राशि देने को बताया।

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

मना किया तभी पार्किँग कर्मचारी सुरेन्द्र खोजा व चार अन्य को देख कर (लड़ाई करने की मंशा से) रवाना हुआ तभी गेट न.03 पर खड़े ससुर की लैब रिपोर्ट करवाने के लिए बैठाना चाहा तभी सुरेन्द्र खोजा व चार अन्य लोग हाथों मे लाठी,डंडे धारदार हथियार चाकू आदि लिए हुए थे। इस पर वह गाड़ी लेकर वहां से निकल गया और फिर यह लोग पीछा करते हुए एमडीएम रोड तक आ गए। जहां पर रास्ता रोककर मारपीट की। मारपीट कर वापस गाड़ी में डाला तथा वापस पार्किंग ले जाकर मेरे साथ पांचो ने मारपीट की। 2000 रुपये को मेरे गले पर चाकू रखकर छीन लिए।

Related posts: