Doordrishti News Logo

दत्तक पुत्र ने बूढ़ी मां को पेंशन दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर जमीन पर लिया ऋण केस दर्ज

संपर्क पोर्टल पर शिकायत

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती माणकलाव जाटावास की रहने वाली एक वृद्धा को उसके जेठ के पुत्र ने धोखाधड़ी कर ली। वृद्धा की पेंशन शुरू करवाने के नाम पर उसकी जमीन पर ऋण उठा लिया। बैंक से नोटिस आने पर वृद्धा को इसका पता लगा। इस पर वृद्धा ने पुलिस के संपर्क पोर्टल पर शिकायत दी। जिसे पुलिस ने गंभीरता से लिया और करवड़ थाने में इस बाबत धोखाधड़ी का केस दर्ज हो पाया। पुलिस की तरफ से अब अनुसंधान किया जा रहा है।

करवड़ पुलिस के अनुसार माणकलाव जाटावास की रहने वाली 71 साल की लूंगली पत्नी मोडाराम की तरफ से संपर्क पोर्टल पर एक शिकायत दी गई। इसमें बताया कि उनके पति का निधन वर्ष 2006 में हो गया था। उसके बेटे नहीं है मगर तीन चार बेटियां है। बेटियां भी शादीसुदा है। उसके जेठ का नाम पूनाराम है। एक दिन जेठ पूनाराम ने लुंगली से कहा कि उनके कोई बेटा नहीं है और सब बेटियां है तो ऐसे में वह उसके पुत्र प्रेमाराम को गोद ले लेवें। ताकि उम्रदराज होने पर उसे सेवाचाकरी कर सकें। इस पर लूंगली ने अपने जेठ पूनाराम के कहे अनुसार उसके बेटे प्रेमाराम को दत्तक पुत्र बना लिया।

अब पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि उसके दत्तक पुत्र प्रेमाराम ने वर्ष 2014 में उसकी वृद्धावस्था पेंशन शुरू कराने के बहाने माणकलाव स्थित एक बैंक पर लेकर गया। जहां पर उसका अंगूठा लगाए जाने के साथ फोटो आदि लगाए गए। कुछ दिनों बाद पता लगा कि प्रेमाराम ने धोखे से उसकी जमीन पर ऋण प्राप्त कर लिया है। इस ऋण के बारे में उसे तब पता लगा जब 44 हजार से ज्यादा का बकाया होने का नोटिस लूंगली के नाम पर आया। संपर्क पोर्टल पर दी गई शिकायत के आधार पर करवड़ पुलिस ने उसके दत्तक पुत्र प्रेमाराम आदि के खिलाफ धोखाधड़ी में केस दर्ज किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: