Doordrishti News Logo

जोधपुर, प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 का शुभारंभ शनिवार 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 152वें जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य स्तरीय प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 हेतु सीधा प्रसारण प्रातः 11ः30 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री शान्ति धारीवाल, नगरीय विकास एवं आवासन, स्वायत्त शासन विभाग सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी शुभारम्भ कार्यक्रम में सम्मिलित रहेंगे। प्रातः 11ः30 बजे से कार्यक्रम के प्रसारण को सीधे तौर पर देखने हेतु व्यवस्था जेडीए परिसर में रखी गयी है।

सचिव हरभान मीणा ने बताया कि प्रातः 11ः30 बजे से मुख्यमंत्री के सीधे प्रसारण के पश्चात् 1 बजे से अतिथिगण द्वारा पट्टा वितरण कार्यक्रम का आयोजन जेडीए द्वारा किया गया है। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त एवं अध्यक्ष डाॅ. राजेश शर्मा, आयुक्त, कमर चौधरी, विधायक, महापौर, उपमहापौर, जिला प्रमुख, सरपंच, जनप्रतिनिधिगण, विशिष्टजन, प्रबुद्धजन एवं अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा आवेदनकर्ताओं को पट्टा वितरित किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026