Doordrishti News Logo

राम मोहल्ला से चोरी हुई एक्टिवा, वाहन चोर गिरफ्तार

जोधपुर,राम मोहल्ला से चोरी हुई एक्टिवा,वाहन चोर गिरफ्तार। शहर के नागौरी गेट सर्किल के पास राम मोहल्ला में घर के बाहर से 22 जनवरी की दोपहर मेें एक एक्टिवा चोरी हो गई। जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को अब गिरफ्तार कर लिया और गाड़ी को बरामद किया।
थानाधिकारी दयालाल ने बताया कि हनुमान मंदिर के पास राम मोहल्ला निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र रामचंद्र माली ने रिपोर्ट दी कि वह बाजार से घर आया। दोपहर में एक बजे गाड़ी घर के बाहर खड़ी कर खाना खाने गया तब तक घर के बाहर से किसी व्यक्ति ने उसकी एक्टिवा को चोरी कर लिया।

यह भी पढ़ें – गणतंत्र दिवस पर जोधपुर मंडल का मुख्य समारोह रेलवे स्टेडियम में

इस बारे में मंगलवार को रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआई सुमन,एएसआई पप्पूसिंह,हैडकांस्टेबल गोपालसिंह, कांस्टेबल कालूराम,थानाराम की टीम का गठन किया। इस पर अब शिफत हुसैन कॉलोनी निवासी मोहसीन उर्फ छोटू पुत्र एहसान मोहम्मद को दस्तयाब कर पूछताछ की गई तो उसने एक्टिवा चुराना स्वीकार किया। आरोपी से गाड़ी को बरामद किया गया है।थानाधिकारी दयालाल ने बताया कि इससे पूर्व एक चोरी सुदा कार भी बायतु बाडमेर से बरामद की गई थी,जो शिप हाउस से चोरी हुई थी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतीश अणथ्वाल श्रीज्वालपा देवी सिद्धपीठ के पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

February 19, 2026

एक स्त्री ने स्त्री को जन्म दिया और स्त्री उदास हो गई...

February 19, 2026

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026