घरेलू गैस सिलेण्डरों के अवैध व्यवसायिक उपयोग पर कार्रवाई
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से 82 गैस सिलेण्डर जब्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घरेलू गैस सिलेण्डरों के अवैध व्यवसायिक उपयोग पर कार्रवाई। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला रसद कार्यालय के प्रवर्तन जांच दलों द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डरों के अवैध व्यवसायिक उपयोग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से 82 गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में गठित प्रवर्तन जांच दल द्वारा विभिन्न होटलों एवं रेस्टोरेंट्स पर जांच के दौरान 24 घरेलू गैस सिलेण्डर तथा 25 व्यवसायिक गैस सिलेण्डर जब्त किए गए। शहरी जांच दल द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 27 व्यवसायिक गैस सिलेण्डर, 1 घरेलू गैस सिलेण्डर तथा 5 छोटे (5 किलोग्राम) गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।
मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शक मोहित
उन्होंने बताया कि सोमवार 16 मार्च को जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) जोधपुर द्वारा गठित जांच दल ने बालेसर उपखंड के आगोलाई क्षेत्र में विभिन्न होटल्स एवं रेस्टोरेंट्स की जांच कर अवैध रूप से भंडारित तथा दुरुपयोग किए जा रहे 24 घरेलू गैस सिलेण्डर तथा 25 व्यवसायिक गैस सिलेण्डर जब्त किए।
अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि अवैध भंडारण,रीफिलिंग एवं कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यवसायिक उपयोग पूर्णतः नियम विरुद्ध है तथा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
आमजन से अपील
जिला रसद अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी अथवा अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना जिला प्रशासन अथवा नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराएं,ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
