• वेदिक वाइब्रेशन्स मार्शल आर्ट्स अकादमी की उपलब्धि

गरवित प्रजापत ने नेशनल कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर रचा इतिहास

जोधपुर(डीडीन्यूज),गरवित प्रजापत ने नेशनल कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर रचा इतिहास।राजस्थान वेदिक वाइब्रेशन्स मार्शल आर्ट्स अकादमी के होनहार छात्र गरवित प्रजापत ने मात्र 9 वर्ष की आयु में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए चौथी केआईओ सब- जूनियर,कैडेट एवं जूनियर राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 2025 में 9 वर्ष आयु वर्ग,30 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त कर जोधपुर का नाम पूरे देश में रोशन किया है।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता हाल ही में देहरादून में सम्पन्न हुई,जिसमें देशभर से हज़ारों प्रतिभागियों ने भाग लिया। गरवित ने अपने दमदार प्रदर्शन,तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास के साथ इस सम्मान को प्राप्त किया।विशेष बात यह है कि यह रजत पदक जोधपुर के बालक वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर अब तक का पहला पदक है,जो पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व की बात है।

गरवित प्रजापत ने वर्ष 2024 में कामिसामा कराटे-डो इंडिया तथा कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन से प्रथम डान ब्लैक बेल्ट प्राप्त किया है। कामिसामा के तकनीकी निदेशक सेंसेई विक्रम शर्मा हैं,जिनकी देख रेख में गरवित ने उत्कृष्ट प्रगति की है।

गरवित की इस सफलता में उनके कोच एवं वेदिक वाइब्रेशन्स के संस्थापक श्याम समाधिया का मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। वे वर्षों से बच्चों को अनुशासन, तकनीकी निपुणता और मानसिक दृढ़ता के साथ प्रशिक्षित करते आ रहे हैं।

कोच श्याम समाधिया ने कहा गरवित में अनुशासन,तकनीक और जुनून का अद्भुत समन्वय है। जिस आत्मविश्वास और संतुलन के साथ उसने राष्ट्रीय स्तर पर खेला,वह यह संकेत देता है कि निकट भविष्य में वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का गौरव बढ़ाएगा।

इस प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य को कुल 11 पदक प्राप्त हुए जिसमें एक स्वर्ण,दो रजत तथा आठ कांस्य,जिनमें से एक रजत पदक गरवित का रहा।कॉम्बैट कराटे क्लब के प्रतिभाशाली खिलाड़ी खुशी ने कैडेट वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। खुशी की इस सफलता में उनके प्रशिक्षक प्रभ कीरत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।प्रतियोगिता में जोधपुर टीम के साथ महिला कोच साक्षी दवेड़ा ने भी भाग लिया और खिलाड़ियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाए रखने में सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

जोधपुर: इंजन में लगी आग पर बहादुरी से काबू करने वाले सम्मानित

टीम के देहरादून से लौटने पर कामिसामा कराटे-डो इंडिया के तकनीकी निदेशक,गरवित व खुशी के परिजनों सहित अनेक खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दीं।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026