Doordrishti News Logo

पत्नी व दो पुत्रों को आत्महत्या करने को दुष्प्रेरित करने का आरोपी गिरफ्तार

फरार होकर यमुना-केदारनाथ भाग गया था

जोधपुर,पत्नी व दो पुत्रों को आत्महत्या करने को दुष्प्रेरित करने का आरोपी गिरफ्तार।शहर की करवड़ पुलिस ने पत्नी और दो पुत्रों को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हनुमानसिंह ने बताया कि 3 जुलाई 23 को उम्मेदनगर निवासी महिला बिरमादेवी मय अपने दो नाबालिग पुत्रों के साथ उसके पति सुरेश ने उसकी महिला मित्र द्वारा रातानाडा स्थित कमरे पर झगड़ा कर आत्महत्या करने के दुष्प्रेरित किया था, जिसका वीडियो वायरल भी हुआ था। जिससे तंग होकर बिरमादेयी व उसके दो पुत्रों ने थाना क्षेत्र में माणकलाव रेल्वे पटरियों पर मालगाड़ी के आगे आकर तीनों ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

यह भी पढ़ें- एम्स जोधपुर में मनाया चंद्रयान महोत्सव

थानाधिकारी हनुमानसिंह ने बताया कि आरोपी सुरेश अपनी महिला मित्र के साथ फरार हो गया था। आरोपी केदारनाथ,यमुना नगर व बीकानेर के धोरों में फरारी काट रहा था। आरोपी का करवड़ थाना टीम द्वारा तकनिकी तन्त्र से पीछा कर आज बाईपास के निकट उम्मेद नगर मथानिया निवासी सुरेश डउकिया पुत्र लाखाराम विश्नोई बीकानेर के महाजन से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026