Doordrishti News Logo

15 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

हाईकोर्ट में केंटिन ठेका दिलाने के नाम पर झांसा

जोधपुर,15 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार। शहर की बासनी पुलिस ने हाईकोर्ट में केंटिन का ठेका दिलाने के नाम पर ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी कोर्ट में खुद को हाईकोर्ट में अधिवक्ता बताता था। बासनी थाने के एएसआई महादेव ने बताया कि 8 नवंबर को रातानाडा सुभाष चौक निवासी सोहिल चौधरी पुत्र इंद्राराम की तरफ से केस दर्ज कराया गया था।

यह भी पढ़ें – ज्वैलरी शॉप में चोरों ने लगाई लाखों की सेंध

रिपोर्ट में बताया कि उसका कामकाज के सिलसिले में कोर्ट में आना जाना रहता था। जहां पर मूलसिंह चारण नाम के शख्स से बातचीत हुई थी। जिसने खुद को हाईकोर्ट में अधिवक्ता बताया था और कोर्ट में केंटिन का ठेका दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए ऐंठ लिए थे। उसने कोर्ट के कई लोगों से जान पहचान का हवाला देकर रुपयों की ठगी कर ली थी। मगर न तो बाद में रुपए लौटाए और न ही केंटिन का ठेका दिलाया। एएसआई महादेव के अनुसार इस बारे में बासनी थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज होने के बाद जांच आरंभ की गई। रविवार को आरोपी करणी माता का मंदिर अगुणा मथानिया निवासी मूलसिंह चारण पुत्र शंकरदान को धोखाधड़ी प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर अग्रिम अनुसंधान के लिए अभिरक्षा में लिया जा सकता है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026