Doordrishti News Logo

यूएसडीटी में इंवेस्टमेंट के नाम पर 36 लाख हड़पने का आरोप

  • आपसी लेन देन विवाद की आशंका
  • नामजद लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में दी रिपोर्ट

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। यूएसडीटी में इंवेस्टमेंट के नाम पर 36 लाख हड़पने का आरोप। शहर के माता का थान स्थित परिहारों का बास मंगरपूंगला में रहने वाले एक व्यक्ति से यूएसडीटी में इंवेस्टमेंट के नाम पर 36 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाते तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।

इसे भी पढ़िए – धोखाधड़ी के प्रकरण में अपराधी को गुजरात से लाई पुलिस

पुलिस ने अब नामजद लोगों के खिलाफ तफ्तीश आरंभ की है। इसमें किसी लेन देन विवाद की आशंका भी जताई है। मामला कोर्ट में इस्तगासे के आधार पर दर्ज हुआ है। माता का थान पुलिस ने बताया कि परिहारों का बास मगरापूंजला निवासी लक्षितभाटी पुत्र बुद्धिप्रकाश भाटी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि मगरापूंजला सांखलों का बास निवासी रणवीरसिंह,परमवीरसिंह एवं भुवनेश आदि ने मिलकर उसके पिता बुद्धि प्रकाश को यूएसडीटी में इंवेस्टमेंट के नाम धोखाधड़ी का शिकार बनाया।

उसके पिता से 36 लाख रुपयों की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने अदालत से मिले इस्तगासे पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। मामला गत साल 13 नवंबर का है। मामले में तफ्तीश कर रहे एएसआई मुकनाराम ने बताया कि इनके बीच किसी आपसी लेन देन का विवाद हो सकता है। फिलहाल इसमें जांच आरंभ की गई है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मामला कोर्ट से मिले इस्तगासे पर दर्ज किया गया है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026