Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के प्रतापनगर हलके में एक किशोरी से दुष्कर्म किए जाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पॉक्सो एवं दुष्कर्म की धाराओं में मामला बनाया गया है।

आरोप है एक युवक से किशोरी की सगाई की बात चल रही थी। मगर उसने बाद में फांस कर उससे घर में दुष्कर्म किया। फिर फोन की रिकार्डिंग के बल पर बाहर बुलाने लगा। पीडि़ता की मां ने बुधवार को प्रतापनगर थाने में इसकी रिपोर्ट दी।

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि राहुल नाम के एक शख्स से उसकी 16 साल की बेटी की सगाई की बात चली थी। बाद में राहुल से परिचय होने पर एक बार उसकी पुत्री घर में अकेली थी तब राहुल ने उससे दुष्कर्म किया।

फिर फोन की रिकार्डिंग का डर बताकर बाहर बुलाने लगा। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री सहमी-सहमी रहने लगी तब उससे पूछताछ की गई। इस पर उसने राहुल द्वारा कृत्य करना बताया। पीड़िता का मेडिकल करवाने के साथ पॉक्सो एवं दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

>>> मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल फेरबदल

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026