Doordrishti News Logo

आपसी विवाद में रास्ता रोककर मारपीट व नगदी छीनने का आरोप

जोधपुर, निकटवर्ती बालेसर के ढाढाणियां गांव में रहने वाले एक युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने और नगदी छीन कर ले जाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया।
बालेसर थाने में दी रिपोर्ट में ढांढणिया भायला निवासी आशाराम पुत्र ऊर्जा राम जाट ने पुलिस को बताया कि शाम के समय गांव में ही बुधाराम पुत्र पोकरराम जाट और उसके तीन चार साथियों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की और उसके जेब में रखी नकदी छीनकर ले गए।

आसोप निवासी ओमाराम पुत्र किशनाराम जाट ने पुलिस को बताया कि गांव के ही सिायाराम पुत्र मंगलाराम, तारूराम आदि ने उसके और उसकी पत्नी पर लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। जबकि बिलाड़ा के मालकोसनी निवासी श्यामलाल पुत्र लादूराम जाट ने पुलिस को बताया कि गांव के ही पप्पूराम पुत्र मांगीलाल, मोटाराम पुत्र मागीलाल ने उसके खेत में घुसकर भेड़ें चराना शुरू कर दिया और विरोध करने पर मारपीट करने लगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: