Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की प्रतापनगर पुलिस ने चेक पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर करने वाले एक फ्रॉड को गुरूवार को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। एफएसएल जांच के बाद चेक पर किए साइन फर्जी प्रतीत होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामला वर्ष 2017 के आस पास का बताया जाता है। इस बारे में क्रॉस केस भी हो रखा है। आरोपी ने एक पार्टी को जमीन बेचाननामा पर साढ़े बाइस लाख का चेक फर्जी पर फर्जी हस्ताक्षर कर सौंपा था। प्रताप नगर थाने के एएसआई सोहनराम ने बताया कि अशोक उद्यान के सामने रहने वाली संगीता मोदी की तरफ से डालडा बिल्डिंग के पास पंचरत्न अपार्टमेंट चौपासनी रोड पर रहने वाले पारस जैन पुत्र तेजमल जैन के खिलाफ रिपोर्ट दी गई थी। इसमें चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया गया था। प्रकरण करीबन ढाई साल पहले दर्ज हुआ था और चेक पर किए गए साइन को लेकर एफएसएल जांच करवाई गई। जांच रिपोर्ट अब मिलने पर पता लगा कि चेक पर साइन फर्जी तरीके से किए गए। इस पर प्रतापनगर पुलिस ने आरोपी पारस जैन को आज हिरासत में लिया है। पुलिस जांच मेंं अब तक सामने आया कि उसने एक चेक पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर किए थे। प्रकरण में क्रॉस केस भी हो रखा है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।