Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले में नशीली गोलियां का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने बुधवार को बाप थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे नंबर 11 पर एक पिकअप से नशे के लिए काम में ली जाने वाली 1.80 लाख गोलियाों का जखीरा पकड़ा है। प्याज के कट्टों के नीचे छुपा कर रखी गई इन गोलियां का बाजार में दाम करीब 35 लाख रुपए है।
जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाप थाना पुलिस टीम ने आज नेशनल हाइवे नंबर 11 पर खिदरत के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की जांच का अभियान शुरू किया। एक पिकअप में प्याज भरा हुआ था। शक के आधार पर पिकअप से प्याज के कट्टे हटाने पर उनके नीचे ट्रमाडोल की 1.80 लाख गोलियां बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने पिकअप चालक पदमपुर निवासी इलास मिरासी को गिरफ्तार किया है। उससे गहन पूछताछ कर गोलियां को लाने के स्थान सहित इन्हें आगे बेचने के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़े :- फर्जी पास से बस चलाते दो आरोपी गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि मारवाड़ में इन दिनों नशीली गोलियों का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। अफीम व डोडा पोस्त पर रोक के बाद नशे के विकल्प के रूप में लोग ट्रमाडोल का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में इसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है। शरीर के लिए बेहद हानिकारक होने के बावजूद लोग लगातार इसका सेवन कर रहे हैं।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026