Doordrishti News Logo

शांति भंग में गिरफ्तार आरोपियों को मिली जमानत

भीतरी शहर में उत्पात का मामला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शांति भंग में गिरफ्तार आरोपियों को मिली जमानत। शहर के लायकान मोहल्ला के पास मेहरों का चौक व आचार्यों के बास के बीच पथराव व उत्पात के मामले में पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को जमानत पर छोड़ दिया। अब आगे कानूनी प्रक्रिया पूरी कर चिह्नित आरोपियों की पुलिस मामले में गिरफ्तारी कर सकती है।

अवैध बजरी से भरे दो डंपर जब्त, दो चालक गिरफ्तार

एसीपी (सेंट्रल) मंगलेश चूंडावत ने बताया कि घटना के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने फैजान पुत्र चांद अली,मोहम्मद इमरान उर्फ मोनू पुत्र जहांगीर खान,आदिल पुत्र महरदीन,इमरान उर्फ सोनू पुत्र साकिर बक्स,अमन खान उर्फ लक्की पुत्र असलम खान,साकिब पुत्र शहादत खान,साहिल पुत्र आबिद बक्स,फैसल उर्फ कालू पुत्र सरफराज,नाजिम हुसैन पुत्र लियाकत हुसैन,मोहम्मद अली पुत्र महराज बक्स,अब्दुल रज्जाक पुत्र मोहम्मद जाकिर,इमरान उर्फ अल्ताफ पुत्र साकिर बक्स और अकबर खान पुत्र असलम खान को शांतिभंग में गिरफ्तार किया था।

सभी आरोपियों को रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से सभी को जमानत मिल गई। मौका मुआयना और आगे की कागजी कार्रवाई के बाद चिह्नित आरोपियों की मामले में गिरफ्तारी संभव है।