पांच हजार की रिश्वत मांगने वाले यातायात के हैडकांस्टेबल के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज
बोलेरो पिकअप का चालान नहीं बनाने के लिए मांगी थी रिश्वत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पांच हजार की रिश्वत मांगने वाले यातायात के हैडकांस्टेबल के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज। जोधपुर पुलिस आयुक्तालय के यातायात शाखा में लगे हैडकांस्टेबल बलदेव सिंह के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज हुआ है। उस पर रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगा है।
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जोधपुर शहर द्वारा बलदेव सिह हैड कांस्टेबल के विरूद्ध रिश्वत राशि की मांग का प्रकरण पंजीबद्ध करवाया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों की जोधपुर शहर ईकाई कों एक शिकायत इस आशय की मिली थी कि हैड कांस्टेबल बलदेव सिंह द्वारा परिवादी के वाहन बोलेरो पिकअप का चालान नहीं बनाने की एवज में 5 हजार रुपए की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है एवं परिवादी का ड्राईविंग लाईसेन्स अपने पास रख लिया गया।
अवैध बाइक टैक्सी संचालन पर परिवहन विभाग की सख्ती 6 वाहन सीज
19 जनवरी को रिश्वत राशि मांग सत्यापन करवाया गया तो आरोपी द्वारा 500 रुपए रिश्वत राशि की मांग की गई और परिवादी द्वारा समय मांगने पर परिवादी का चालान बना दिया गया और लाईसेन्स परिवादी को पुन: सुपुर्द किया गया। जिस पर एसीबी चौकी जोधपुर शहर द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध करने के लिए ब्यूरो मुख्यालय जयपुर प्रेषित किया गया। अब एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
