Doordrishti News Logo

गोदाम से एसी आउटर और केबल चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गोदाम से एसी आउटर और केबल चोरी।रातानाडा भास्कर चौराहा के पास में आए एक इलेक्ट्रानिक शो रूम के गोदाम से एयर कंडिशनर का आउटर और केबल चोरी का प्रकरण पुलिस में दर्ज हुआ है। गोदाम मालिक ने दो युवकों को नामजद कर रिपोर्ट दी है। पुलिस ने अब इसमें जांच पड़ताल आरंभ की है।

मगरा पूंजला में पकड़ा अवैध बजरी से भरा डंपर,चालक पर केस दर्ज

रातानाडा पुलिस ने बातया कि जाजीवाल गहलोता निवासी भवानी सिंह पुत्र भोपाल सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका एसी और केबलिंग का गोदाम रातानाडा भास्कर चौराहा के पास में आया है। जहां से रितेश और अशोक नाम के शख्स ने एसी आउटर और केबल पाइप आदि सामान को चोरी कर ले गए।

Related posts: