Doordrishti News Logo
  • 10 सूत्रीय मांगों में से 6 पर बनी सहमति
  • कुलपति ने मांगों पर एक पत्र जारी करने का दिया आश्वासन

जोधपुर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पिछले 14 दिनों से जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है जिसके चलते मंगलवार को कुलपति के कार्यालय आने पर गेट पर छात्रों ने गाड़ी के आगे लेट कर प्रदर्शन किया।

ABVP ended strike after talks with VC

उन्हें पुलिसकर्मियों ने वहां से हटाकर कुलपति को कार्यालय के अंदर पहुंचाया कुलपति ने वार्ता के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को अपने कार्यालय में बुलाया तथा उनके द्वारा 10 सूत्री मांग पर कई मांगों पर सहमति बनी 10 मांगों पर से 6 मांगों पर सहमति बनी तथा चार मांगों पर विचार के लिए रखा गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य त्रिवेंद्रपाल सिंह ने बताया कि कुलपति ने उनकी मांगों को लेकर एक पत्र जारी करने का आश्वासन दिया है। तत्पश्चात धरने की समाप्ति की घोषणा की गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अविनाश खारा, कैलाश, उरमीत, निखिल, अभिमन्यु, रवि, सचिन, हनुमान चौधरी, राजवीर, मांगू सिंह, मयंक शर्मा, लक्ष्य उपस्थित थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026