क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर युवक से 3.20 लाख का फ्रॉड
आरोपी जान की धमकी के साथ दस लाख की कर रहे डिमाण्ड
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर युवक से 3.20 लाख का फ्रॉड। शहर के भीतरी क्षेत्र चांदपोल के बाहर किला रोड पर रहने वाले एक युवक को क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 3.20 लाख रुपयों की ठगी कर ली। निवेश किए गए रुपयों का पचास फीसदी रिफण्ड मांगा तो टालमटोल जवाब दिया गया। बाद में उसे जान की धमकीं और दस लाख रुपयों की डिमाण्ड की गई।
पीडि़त ने कोर्ट में इस्तगासे से अब सूरसागर थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ पड़ताल आरंभ की है।
सूरसागर पुलिस ने बताया कि शास्त्रीनगर बी-100 हाल चांदपोल के बाहर किला रोड जोशियों की गली निवासी राकेश व्यास पुत्र स्व. ब्रजमोहन व्यास ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि भैरूबाग जैन मंदिर के पास रहने वाले सुनील दाधिच उसका पुराना परिचित है। गत साल फरवरी माह में सुनील दाधिच के मार्फत पाल के करण सुथार से जान पहचान हुई थी। बाद में पाली जिले के देवरा केसरियां कंवर के पास रहने वाले सुरेंद्र देवासी उर्फ सुरेश से पहचान कराई गई।
पीडि़ता का आरोप है कि उसको क्रिप्टो में निवेश के लिए कहा गया और बड़ा मुनाफा मिलने की बात बताई गई। अपने परिचित सुनील दाधिच के कहने पर उन लोगों की बातों में विश्वास करते हुए 25 फरवरी 25 को 1.50 लाख रुपए दिए गए। बाद में उसे बताया गया कि 92 हजार का मुनाफा हुआ है। 25 मार्च को 10 हजार,15 अप्रेल तक उन लोगों को 1.70 लाख रुपए निवेश कराए गए। बाद मेें बात करने पर बताया कि उसके द्वारा निवेश किए रुपयों पर 52 लाख रुपए हो गए हैं। इस पर उन्हें कहा गया कि पहले 50 फीसदी तक रिफण्ड करवा दो। मगर उन लोगों ने टालमटोल जवाब देना शुरू कर दिया।
पोलेण्ड में नौकरी का झांसा देकर युवक से 6 लाख की ठगी
पीडि़त द्वारा करण सुथार के पिता से बात किए जाने से वह नाराज हो गया और फिर जान की धमकीं देने लगा और दस लाख रुपए की डिमाण्ड करने लगा। आरोपियों ने उससे 3.20 लाख रुपए ऐंठ लिए। सूरसागर पुलिस ने बताया कि कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज किया गया है।
