सड़क हादसे में युवक की मौत
- मालिक ने कराया बस को जलाने का केस
- बस चालक को गैर इरादतन हत्या केस में किया गया गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसे में युवक की मौत। शहर के निकट जैसलमेर हाइवे पर युवक की मौत के बाद बस फूंकने के 3 दिन बाद मालिक बाड़मेर के सरकापार कवास निवासी सुरेश अज्ञात लोगों के खिलाफ झंवर थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिसकी जांच झंवर थानाधिकारी प्रह्लाद सिंह कर रहे हैं।
पांच हजार की रिश्वत मांगने वाले यातायात के हैडकांस्टेबल के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज
जानकारी के मुताबिक बस के मालिक सुरेश माली ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी बस जोधपुर से जैसलमेर रूट पर चलती है। 4 अप्रैल को बस चालक भोमाराम बस लेकर जैसलमेर के लिए रवाना हुआ था। शाम करीब 4 बजे लोरडी देजगरा गांव के पास बस की चपेट में बाइक सवार राजूराम आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोडक़र फरार हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने बस में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि बस पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। बस जलने से उसे करीब 40 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उसने बस को आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बस चालक अब गिरफ्तार
झंवर थानाधिकारी प्रहलादसिंह ने बताया कि प्रकरण में बस चालक शेरगढ़ के तेना स्थित नाईयों की ढाणी निवासी भोमाराम को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया। वह बस को छोडक़र भाग गया था। 4 अप्रेल को पप्पाराम ने उक्त प्रकरण दर्ज कराया था। सडक़ हादसे में राजूराम की मौत हो गई थी।
