Doordrishti News Logo

आपसी विवाद में युवक का अपहरण,मारपीट कर सूने स्थान पर छोड़ा

जोधपुर,आपसी विवाद में युवक का अपहरण,मारपीट कर सूने स्थान पर छोड़ा। शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर 6 में रहने वाले एक युवक का आपसी विवाद के चलते रविवार की रात को अपहरण कर लिया गया। कुछ युवक उसे गाड़ी में डालकर ले गए और बुरी तरह मारपीट कर एक स्थान पर छोड़ गए। युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपहरण,मारपीट का केस दर्ज किया है। नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने रात को आस पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को भी खंगाला और अपहरण की बात को वेरिफाई किया।

यह भी पढ़ें – दो पक्ष के लोग आमने सामने मारपीट,धमकियां दी

कुड़ी पुलिस ने बताया कि मूलत: फलौदी जिले के बाप स्थित इसरगों की ढाणी नेवा हाल गुरूकृपा छात्रावास सेक्टर 6 में रहने वाले रमेश कुमार पुत्र मोहनराम विश्नोई ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि रविवार की रात को बालाजी मंदिर के पास गंगा विहार से उसको सायबानों की ढाणी लोहावट के श्यामलाल,लोहावट के राम खीचड़, मनीष खिलेरी,रिषभ जाणी खेतोलाई निवासी सुनिल विश्नोई और जांबा के रामनिवास ने अपनी गाड़ी में अपहरण कर ले गए। वे उसे कुड़ी भगतासनी में एक स्थान पर लेकर गए जहां पर मारपीट कर छोड़ा गया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश का होना बताया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमों को लगाया गया है। पीडि़त युवक छात्र बताया गया है।

Related posts:

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

5.300 किलो अफीम बरामद तस्कर गिरफ्तार

February 14, 2026

निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नियामक आयोग का गठन प्रक्रियाधीन-उप मुख्यमंत्र...

February 14, 2026

गंगश्यामजी मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

February 14, 2026

नाडी परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम सम्पन्न

February 14, 2026

घर में बंधक बनाकर मारपीट वीडियो बनाया,भूखंड पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर पांच लाख ऐंठे

February 14, 2026