Doordrishti News Logo

होटल के पास खड़े युवक का कार में अपहरण

  • मारपीट कर पेशाब किया
  • पीड़ित ने कराया नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर,होटल के पास खड़े युवक का कार में अपहरण।शहर के निकट बोड़वी खुर्द करवड़ के रहने वाले एक युवक का होटल के पास से अपहरण किए जाने के साथ उससे मारपीट की गई। आरोपियों ने सूने स्थान पर ले जाकर पीटा और फिर पेशाब कर दिया। पीडि़त को वापिस उसी स्थान पर पटक दिया गया। बोड़वीखुर्द करवड़ निवासी राजूराम पुत्र भंवर लाल की तरफ से केस दर्ज करवाया गया।

यह भी पढ़ें – लुटेरे को मौके पर पकड़ा,मगर साथी चेन ले भागा

इसमें बताया कि वह 13 अप्रेल की रात साढ़े नौ बजे क्षेत्र में एक होटल के पास में खड़ा था। तब एक डस्टर कार लेकर आए भागीरथ और उसके तीन चार साथियों ने मारपीट करते हुए कार में अपहरण कर ले गए। बाद में कार की डिक्की में उसे पटककर सूने स्थान पर ले जाकर पीटा गया। आरोपियों ने उस पर पेशाब कर दिया। मारपीट से वह बेहोश हो गया तब उसे फिर आधी रात में उसी होटल के पास में पटक कर भाग गया। पीडि़त ने भागीरथ आदि से किसी प्रकार का विवाद होना भी नहीं बताया है। फिलहाल करवड़ पुलिस ने चंगावड़ खुर्द निवासी भागीरथ के साथ उसके साथियों के खिलाफ जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026